Karnataka landslide:कर्नाटक में दर्दनाक भूस्खलन: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मासूम समेत कई जिंदगियां तबाह
सर्च न्यूज: सच के साथ:कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार तड़के हुए भूस्खलन ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। रात करीब 2:30 बजे भारी बारिश के बीच अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहकर एक मकान पर आ गिरा। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों, जिनमें तीन वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य सरकार ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा भारी बारिश के दौरान संभावित भूस्खलन वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
