Players make an emotional appeal regarding the decision to shut down Jamshedpur FC:जमशेदपुर एफसी को बंद करने के फैसले पर खिलाड़ियों की भावुक अपील, टाटा समूह से क्लब बचाने की गुहार
सर्च न्यूज: सच के साथ: टाटा स्टील द्वारा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) के संचालन को बंद करने के फैसले की खबर के बाद खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों में गहरी निराशा देखने को मिल रही है। इस फैसले से आहत खिलाड़ियों ने टाटा समूह से भावुक अपील करते हुए क्लब के भविष्य पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रशंसकों ने क्लब के समर्थन में अभियान शुरू कर दिया है। फुटबॉल प्रेमी लगातार यह मांग कर रहे हैं कि जमशेदपुर एफसी को बंद न किया जाए और क्लब की विरासत तथा खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सकारात्मक समाधान निकाला जाए।
