Jamshedpur Chain Snatching: पूजा से लौट रही महिला को बदमाशों ने बनाया निशाना, ओलीडीह में दिनदहाड़े 2 लाख की सोने की चेन झपटी
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के ओलीडीह थाना क्षेत्र स्थित शर्मा लाइन में रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूजा-अर्चना कर घर लौट रही कांति देवी को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और उनके गले से करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
