September 4, 2026

Ranchi:रांची के कोकर में वर्कशॉप धधकी, नौ वाहन जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Screenshot_20260823_181452_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और नौ वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की तीव्रता के कारण वर्कशॉप के एक बड़े हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण और हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

You may have missed