September 5, 2026

बिष्टुपुर गोपाल मैदान में बंगभाषियों का जुटान जनवरी में

IMG-20250915-WA0009


10-11 जनवरी को भव्य रुप से मनेगा ‘बंगीय उत्सव’, होंगे कई कार्यक्रम

जमशेदपुर : बंगीय उत्सव समिति की वार्षिक सभा एवं ‘बंग बंधु’ चर्चा सभा बिष्टुपुर मिलनी हॉल में हुई. इसके पहले चरण की अध्यक्षता समिति की कार्यकारी अध्यक्ष अपर्णा गुहा और संचालन समिति के महासचिव उत्तम गुहा ने किया. मंच पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष पूरबी घोष, राजु दत्ता, प्रकाश मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती, लेखा परीक्षक अमित बोस और उपाध्यक्ष सुभाष सिंह राय मौजूद थे. कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती ने वर्ष 2025 के बंगीय उत्सव के आय-व्यय का विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे लेखा परीक्षक अमित बोस ने प्रमाणित किया. निर्णय लिया गया कि आगामी ‘बंगीय उत्सव’ 10 एवं 11 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा.
बैठक में अशोक दत्ता, प्रणव सरकार, उत्तान मुखर्जी, टुबलु राय चौधरी, देबजीत सरकार, प्रणव बड़ाट, रामकृष्ण, देबाशीष चक्रवर्ती, सौरभ, नवनीता पात्र, शिला बनिक, रूपा सरकार, ओम प्रकाश बनर्जी, रत्ना पात्रा, अंजना दत्ता, सुदीप्ता बरुआ, सौरभ चटर्जी, शुभ्रता बरुआ, रंजना डे, जयति चटर्जी, सरबानी नंदी, कंकना सिंहराय, कोयल आदि मौजूद थे.

महालया पर वृद्धाश्रम की माताओं को नव वस्त्र
‘बंग बंधु’ की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी 21 सितंबर को महालया के अवसर पर वृद्धाश्रम की माताओं के लिए नव वस्त्र, आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री, खाद्य सामग्री एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जाएगी. इस पहल का आयोजन सबुज कल्याण संघ, टेल्को में किया जाएगा. इसके अतिरिक्त आगामी दीपावली से पूर्व शालबनी आश्रम के बच्चों एवं वरिष्ठ जनों को भी नए वस्त्र एवं आवश्यक सामग्रियां प्रदान की जाएंगी.

You may have missed