CM Hemant Soren:झारखंड के सभी उपायुक्तों को सीएम हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश – घर-घर पहुंचे SIR की जानकारी
सर्च न्यूज: सच के साथ: SIR प्रक्रिया में कोई न छूटे: सीएम हेमंत सोरेन ने उपायुक्तों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्र भरने से संबंधित सही जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाई जाए। इसके लिए सभी BLO को निरंतर प्रशिक्षण एवं सेंसिटाइजेशन दिया जाए ताकि वे मतदाताओं की सही तरीके से मदद कर सकें।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नागरिकों के मन में गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज़ों और समय-सीमा को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे। इसके लिए राज्य भर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाए। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक सही सूचना पहुंचाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों, आदिवासी समुदायों तथा राज्य से बाहर रह रहे झारखंडियों तक सूचना पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। सीएम ने कहा कि इन वर्गों को पुनरीक्षण प्रक्रिया से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
साथ ही मुख्यमंत्री ने BLO को निर्देश दिया कि वे नागरिकों के साथ विनम्र, सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार करें। प्रत्येक पात्र मतदाता को फॉर्म भरने और दस्तावेज़ जमा करने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि SIR का उद्देश्य पूरी तरह सफल हो सके।
प्रशासन को निर्देश है कि पुनरीक्षण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
