September 6, 2026

Breaking News:बड़ी खबर: पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल ki संभावना ,तत्कालीन हटे SSP पीयूष पांडेय और SP निधि द्विवेदी समेत 5 IPS अधिकारियों को जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी

file_00000000b01482119eedfdd850ac64b4

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची/जमशेदपुर: झारखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिकारियों की पदोन्नति और नई पोस्टिंग को लेकर कवायद तेज होने की खबर है। इसी क्रम में तत्कालीन जमशेदपुर SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की तत्कालीन SP निधि द्विवेदी समेत 5 IPS अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना सामने आई है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी और आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगा।

पीयूष पांडेय और निधि द्विवेदी को पहले हटाया गया था: गौरतलब है कि जुलाई 2026 में जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया था। तत्कालीन जमशेदपुर SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की SP निधि द्विवेदी को उनके पदों से हटा दिया गया था। दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया था। जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में बार के बाहर हुई हिंसक घटना में हिमांशु सिंह की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई थी। घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद राज्य सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की थी।

दोनों जिलों में तुरंत नए पुलिस कप्तान नियुक्त किए गए: सरकार ने कार्रवाई के बाद पूर्वी सिंहभूम यानी जमशेदपुर में IPS एहतेशाम वकारिब को नया SSP और सरायकेला-खरसावां में IPS मनोज स्वर्गियारी को नया SP नियुक्त किया था। अब संभावित पदोन्नति और प्रशासनिक फेरबदल के बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि हटाए गए अधिकारियों को किस विभाग या पद पर नई जिम्मेदारी दी जाती है।

फिलहाल 5 IPS अधिकारियों की नई जिम्मेदारी को लेकर अंतिम आधिकारिक सूची सामने आना बाकी है। इसलिए किन अधिकारियों को कौन-सा पद मिलेगा, इसकी पुष्टि सरकारी अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी।