September 6, 2026

Two labourers killed, three injured in Namkum road accident नामकुम में दर्दनाक सड़क हादसा, दो मजदूरों की मौत

fbe6019daec2d5bf4fc9a82e5dfa3cbc

सर्च न्यूज: सच के साथ:रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर नामकुम के पुराने रामपुर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे सफाई और बालू हटाने का काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए

जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क किनारे जमा झाड़ियों और बालू को हटाने का काम कराया जा रहा था। मजदूर झाड़ियों की सफाई के बाद बालू को ट्रैक्टर में लादकर दूसरी जगह ले जा रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से आ रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों की ओर चला गया।

टक्कर के बाद कंटेनर भी सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed