September 6, 2026

Vande Bharat narrowly avoids major accident in Hazaribagh हजारीबाग में टली बड़ी रेल दुर्घटना

Vande-Bharat-Hazaribagh-1787929357451_m

सर्च न्यूज: सच के साथ:पटना से रांची जा रही Patna–Ranchi Vande Bharat Express शुक्रवार देर रात हजारीबाग जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घटना चरही और बेस रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जहां लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर आ गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन के रास्ते रांची की ओर जा रही थी। ट्रैक पर अचानक वाहन आने के बाद लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन समय पर पूरी तरह नहीं रुक सकी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया।

हादसे के बाद ट्रेन करीब 41 मिनट तक मौके पर रुकी रही। रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक और ट्रेन की स्थिति की जांच की। सुरक्षा संबंधी अनुमति मिलने के बाद सेवा दोबारा शुरू की गई। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।