September 7, 2026

Neeraj Chopra Ruled Out for 2026 Season नीरज चोपड़ा का 2026 सीजन खत्म, एंकल लिगामेंट चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर

IMG_20260829_164048

सर्च न्यूज: सच के साथ:नई दिल्ली, 29 अगस्त 2026। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण अपने 2026 सीजन को समय से पहले समाप्त करने का ऐलान किया है। नीरज ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट टियर हुआ है। इस चोट के चलते वह आगामी एशियन गेम्स और ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

नीरज ने बताया कि उन्होंने चोट के बाद अपने डॉक्टर और टीम से सलाह-मशविरा किया। इसके बाद उन्होंने 2026 के बाकी सीजन से हटने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी स्थिति पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि वह अच्छी लय हासिल कर रहे थे, लेकिन अब उनका मुख्य ध्यान पूरी तरह रिकवरी पर रहेगा ताकि वह मजबूत वापसी कर सकें।

चोट से पहले नीरज ने लॉज़ेन डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने वहां 88.05 मीटर का सीजन-बेस्ट थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद वह डायमंड लीग फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर चुके थे, लेकिन चोट के कारण अब वह ब्रसेल्स में होने वाले फाइनल से भी बाहर हो गए हैं।

नीरज की अनुपस्थिति एशियन गेम्स में भारत के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। हालांकि, नीरज ने साफ किया है कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान चोट से उबरने और भविष्य में मजबूत वापसी करने पर है।

You may have missed