November 4, 2026

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया और फैंस से बनाई दूरी,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के जरिए दी सेहत को लेकर जानकारी

file_00000000e5d081fa8763a9a0dcf5c927

सर्च न्यूज: सच के साथ: महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया और फैंस से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला किया है। 84 वर्षीय अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) और अपने निजी ब्लॉग के जरिए प्रशंसकों को यह जानकारी दी। बिग बी के इस अचानक आए अपडेट के बाद उनके करोड़ों फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

अभिनेता ने अपने पोस्ट में प्रशंसकों से माफी मांगते हुए लिखा कि डॉक्टरों ने उन्हें सख्त आराम और रिकवरी (Rest and Recuperation) की सलाह दी है। उन्होंने हिंदी में लिखा, “क्षमा प्रार्थी हूँ, कुछ दिनों के लिए आराम और सँवरने का समय निकालने को कहा गया है सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूँ।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वह फिलहाल किसी भी संदेश का जवाब देने या नियमित पोस्ट लिखने की स्थिति में नहीं हैं।

हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत से जुड़ी किसी विशिष्ट बीमारी या मुख्य वजह का खुलकर खुलासा नहीं किया है। कुछ दिनों पहले ही कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर उनके घुटने में हल्की चोट लगने की बात सामने आई थी, लेकिन इस बार डॉक्टरों द्वारा पूरी तरह से बातचीत और संवाद पर पाबंदी लगाने के कारण फैंस के बीच उनकी फिटनेस को लेकर उत्सुकता और चिंता दोनों काफी बढ़ गई है।

You may have missed