कोलकाता दुर्गा पंडाल में भगदड़ जांच के लिए बनी SIT,3 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट
सर्च न्यूज: सच के साथ: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की निष्पक्ष जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह 6 सदस्यीय विशेष टीम कलकत्ता हाई कोर्ट के परामर्श से बनाई गई है, जो इस दर्दनाक हादसे के हर पहलू की गहनता से पड़ताल करेगी और तीन महीने के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।इस उच्च स्तरीय छह सदस्यीय एसआईटी की अध्यक्षता कलकत्ता हाई कोर्ट की रिटायर्ड जज जस्टिस अनिंदिता रॉय सरस्वती करेंगी। जांच टीम की निष्पक्षता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए इसमें पश्चिम बंगाल सरकार के आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भी शामिल किया गया है, जिससे घटना के प्रशासनिक और सुरक्षात्मक पहलुओं का सही मूल्यांकन किया जा सके।
