November 3, 2026

जमशेदपुर: डीसी कार्यालय परिसर में बनेगा ‘दीदी कैफे’, महिलाओं को मिलेगा रोजगार और लोगों को जलपान की सुविधा

file_0000000008bc8211b99c2ef0292f20b5

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला समाहरणालय (डीसी कार्यालय) परिसर में “दीदी कैफे” (Didi Café) निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया. इस विशेष परियोजना का शिलान्यास जिला प्रशासन द्वारा टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) सहयोग से किया गया है. जिला प्रशासन ने इस कैफे के निर्माण कार्य को आगामी दिसंबर महीने तक पूर्ण करने का कड़ा समय-सीमा (टाइमलाइन) निर्धारित किया है, ताकि जल्द से जल्द इसकी सेवाएं आम जनता के लिए बहाल की जा सकें.

इस कैफे की स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से सरकारी कामकाज के सिलसिले में जिला कलेक्ट्रेट (डीसी कार्यालय) आने वाले आम लोगों को परिसर के भीतर ही किफायती, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन एवं जलपान की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है. समाहरणालय परिसर में लंबे समय से एक अच्छे खान-पान के केंद्र की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब इस अनूठी पहल के माध्यम से दूर किया जा रहा है. इसके शुरू होने से आगंतुकों को भोजन और चाय-नाश्ते के लिए कार्यालय परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

यह कैफे समाज की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मिल का पत्थर साबित होगा. इस कैफे का संचालन पूरी तरह से स्थानीय ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा किया जाएगा, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष रोजगार का बड़ा अवसर मिलेगा. इसके अलावा, कैफे में जिले के स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्थानीय उत्पादों और डोकरा आर्ट (Dhokra Art) जैसे पारंपरिक शिल्पों की प्रदर्शनी एवं बिक्री भी की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय कला और उत्पादों को एक नया बाजार मिल सकेगा.

You may have missed