Allegation of gold misappropriation in Canara Bank:कैनरा बैंक के गोल्ड लोन में 1.10 करोड़ के सोने की हेराफेरी का आरोप, छह बैंककर्मियों समेत आठ के खिलाफ एफआईआर
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर स्थित कैनरा बैंक की एक शाखा में गोल्ड लोन से जुड़े करीब 1.10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक प्रबंधन की शिकायत पर छह बैंककर्मियों सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के सामने आने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
