September 5, 2026

Samyukt Kisan Morcha protests: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Screenshot_20260722_171146_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और समझौते पर पुनर्विचार की मांग की।

किसान नेताओं का कहना है कि यदि यह व्यापार समझौता वर्तमान स्वरूप में लागू किया गया तो इसका सीधा असर देश के किसानों, कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उनका आरोप है कि विदेशी कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलने से भारतीय किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा और कृषि क्षेत्र में असंतुलन पैदा हो सकता है।संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, प्रस्तावित व्यापार समझौते की सभी शर्तों को सार्वजनिक करने तथा किसान संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

You may have missed