September 5, 2026

West Bengal:पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में जेसोर रोड पर कार शोरूम में भीषण आग, 30 वाहन जलकर खाक

Screenshot_20260824_145405_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में जेसोर रोड स्थित एक कार शोरूम/सर्विस सेंटर में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते परिसर में खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार, कम से कम 30 वाहन जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए

बताया गया कि आग सुबह करीब 4:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही मध्यमग्राम और बिराटी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया और कुल आठ फायर टेंडरों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग कुछ ही समय में शोरूम के दूसरे हिस्सों तक फैल गई। आग पर काबू पाने के बाद मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। इस घटना के कारण जेसोर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ

हादसे में कोई हताहत नहीं: राहत की बात यह है कि इस भीषण अग्निकांड में अब तक किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, बड़ी संख्या में वाहनों के जलने से भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। नुकसान की वास्तविक कीमत का आकलन जांच के बाद किया जाएगा।

आग कैसे लगी? जांच जारी: आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग की वजह स्पष्ट हो सकेगी। दमकल अधिकारियों ने यह भी बताया कि परिसर में पर्याप्त फायर-फाइटिंग या फायर-सेफ्टी सिस्टम नहीं होने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

You may have missed