हॉर्टिकल्चर सब्सिडी पर सरकार का बड़ा बदलाव, मंत्री-अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब नहीं ले सकेंगे लाभ
सर्च न्यूज: सच के साथ: केंद्र सरकार ने नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (NHB) की कमर्शियल हॉर्टिकल्चर और कोल्ड स्टोरेज योजनाओं की सब्सिडी गाइडलाइंस में अहम बदलाव किया है। 21 अगस्त 2026 को जारी संशोधित नियमों के तहत मौजूदा मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न सरकारी संस्थानों के अधिकारियों को इस सब्सिडी का लाभ लेने से बाहर कर दिया गया है।
सरकार का यह कदम सरकारी सब्सिडी को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और वास्तविक लाभार्थियों—खासकर किसानों—तक केंद्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। NHB की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 21 अगस्त 2026 के संशोधित दिशानिर्देश दर्ज किए गए हैं
