विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का दिया आदेश:
सर्च न्यूज: सच के साथ: दिल्ली की एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई का आदेश जारी किया है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह फैसला दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत से राहत देने के लिए लिया गया है। इससे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग की आशंकाओं को देखते हुए इन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया था।यह मामला मुख्य रूप से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। पुलिस का आरोप था कि नेताओं ने सुरक्षा घेरे (बैरिकेड्स) का उल्लंघन किया और अनाधिकृत रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद इन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस दौरान संगठन के समर्थकों ने दिल्ली के कई हिस्सों में प्रदर्शन भी किए थे, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा था।अदालत की इस कार्रवाई के बाद दोनों नेताओं को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, रिहाई के साथ प्रशासन और न्यायालय ने शांति बनाए रखने की कड़ी शर्तें भी लागू की हैं ताकि भविष्य में इस तरह के सार्वजनिक व्यवधानों से बचा जा सके। सीजेपी के कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व ने अदालत के इस फैसले का स्वागत किया है।
