September 4, 2026

UttarPradesh flood:उत्तर प्रदेश बाढ़: 13 जिलों के 173 गांव प्रभावित, राहत कार्य तेज

Screenshot_20260819_132259_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण राज्य के 13 जिलों के कुल 173 गांव गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। राज्य राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बाढ़ के कारण लगभग 84,362 लोग और 13,058 हेक्टेयर से अधिक का कृषि क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। प्रभावित जिलों में प्रमुख रूप से बदायूं, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि वर्तमान में बाढ़ की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य है।

राहत आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंगलवार को स्थिति की समीक्षा की और सभी जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। अब तक 4,800 से अधिक बाढ़ प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है। इसके साथ ही, प्रभावित परिवारों को भोजन, तत्काल चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक राहत सामग्रियां लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।बाढ़ की स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने के लिए राहत आयुक्त कार्यालय का कंट्रोल रूम सीधे जिलों के संपर्क में है। आम जनता की सहायता के लिए स्थापित हेल्पलाइन नंबर 1070 पर आने वाली शिकायतों और सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, नदियों के जलस्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

You may have missed