Uproar in Rajya Sabha over NEET and paper leaks:राज्यसभा में NEET और पेपर लीक पर जोरदार हंगामा, विपक्ष के विरोध के बीच कार्यवाही स्थगित
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में मंगलवार को NEET परीक्षा और कथित पेपर लीक का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विपक्षी सांसदों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर सरकार को घेरा। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा भी सदन में उठाया गया, जिसके चलते सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
