Jamshedpur MGM Hospital:एमजीएम अस्पताल में जलापूर्ति की दिशा में बड़ी सफलता, पाइपलाइन लीकेज की समस्या जल्द होगी खत्म
सर्च न्यूज: सच के साथ : जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। अस्पताल तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन का ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के दौरान पानी का प्रवाह संतोषजनक पाया गया, जिससे अस्पताल प्रशासन और निर्माण एजेंसी ने राहत की सांस ली। अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल के दौरान पाइपलाइन में कुछ स्थानों पर मामूली लीकेज की पहचान हुई है, जिसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
