September 4, 2026

Jadugoda:जादूगोड़ा थाना पहुंचे ग्रामीण एसपी, रिकॉर्ड व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसिंग में सुधार के दिए सख्त निर्देश

Screenshot_20260721_201235_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा थाना का ग्रामीण एसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न रजिस्टरों और रिकॉर्ड की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए

ग्रामीण एसपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने पुलिस बल की परेड का निरीक्षण कर अनुशासन, वर्दी और कार्यकुशलता का भी जायजा लिया। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग, नियमित गश्त, अपराधियों पर प्रभावी निगरानी तथा थाना स्तर पर रिकॉर्ड संधारण को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि जनता का विश्वास जीतने के लिए पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए।

You may have missed