Tribute to Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में भावुक हुआ माहौल, श्राद्धकर्म में शामिल हुए कई प्रमुख नेता
सर्च न्यूज: सच के साथ: गिरिडीह के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश (12वीं) कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों का बड़ा हुजूम जुटा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के मंत्रियों, विधायकों और विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। सभी ने स्व. सुदिव्य सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और झारखंड की राजनीति में उनके योगदान को याद किया।
जनहित और जनआंदोलनों के लिए याद रहेंगे सोनू: श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि वे जमीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनता के अधिकारों और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवाज उठाई।
