November 4, 2026

Tata Steel:टाटा स्टील का बड़ा सुरक्षा कदम: हादसे के बाद 10 मिनट में TMH पहुंचेगा घायल कर्मचारी, बनेगा स्पेशल ग्रीन कॉरिडोर

file_00000000da7481fb992e089d0226318f

सर्च न्यूज: सच के साथ:जमशेदपुर। टाटा स्टील ने अपने प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों की जान बचाने के लिए आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने की पहल की है। कंपनी की ओर से गंभीर औद्योगिक दुर्घटना के मामलों में घायल कर्मचारी को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) तक जल्द पहुंचाने के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने की योजना सामने आई है। इसका लक्ष्य हादसे के बाद लगभग 10 मिनट के भीतर घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाना है, ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके।

र, कंपनी परिसर के स्टीलेनियम सभागार में बुधवार शाम ‘सेविंग लाइफ इन इंडस्ट्रियल ट्रॉमा’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई थी।

टाटा स्टील की प्रस्तावित व्यवस्था के तहत प्लांट में किसी कर्मचारी के साथ गंभीर दुर्घटना होने पर सूचना देने और अस्पताल तक पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

इस व्यवस्था को सिंगल प्वाइंट कम्युनिकेशन सिस्टम से जोड़ने की बात भी सामने आई है। यानी एक जगह सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को एक साथ अलर्ट किया जा सकेगा।

कार्यशाला में औद्योगिक दुर्घटनाओं के दौरान तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत पर जोर दिया गया। रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने, गैस लगने, जलने और हार्ट अटैक जैसी गंभीर परिस्थितियों का उल्लेख है।ऐसे मामलों में शुरुआती समय काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। नई व्यवस्था का उद्देश्य अस्पताल तक पहुंचने में होने वाली देरी को कम करना और घायल कर्मचारी को जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

You may have missed