ट्रेन में ‘ऑपरेशन सतर्क’ की बड़ी स्ट्राइक: RPF ने पकड़ी 18 लीटर अवैध विदेशी शराब, तस्करों में मचा हड़कंप!
सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक और बड़ी सफलता मिली है। RPF की टीम ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत ट्रेन में औचक छापेमारी कर 18 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है।
उत्पाद विभाग को सौंपी गई जब्त शराब: आरपीएफ ने शराब की इस खेप को जब्त करने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी (उत्पाद) विभाग को सौंप दिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्टेशन पर खपाने की योजना थी।
