Timken:टिमकेन प्रबंधन और यूनियन में बनी सहमति; तीन साल के लिए लागू हुआ नया वेतन समझौता, वेतन में 11150 रूपए की होगी बढ़ोतरी
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के टिमकेन इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के वेतन में ₹11,150 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की जाएगी। टिमकेन प्रबंधन और टिमकेन वर्कर्स यूनियन के बीच काफी समय से लंबित चल रहे नए ग्रेड (वेतन संशोधन) समझौते पर आखिरकार सहमति बन गई है। इस महत्वपूर्ण समझौते पर दोनों पक्षों ने आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिससे कंपनी के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
