T-20 series match:अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान; बुमराह की वापसी से बढ़ी ताकत
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम चुनी है। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी बरकरार रखा गया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।
वैभव सूर्यवंशी को फिर मिला मौका: महज 15 साल की उम्र में भारतीय टी20 सेटअप में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरे उतरे हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। हालिया प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज पर भरोसा कायम रखा है। वैभव की मौजूदगी भारतीय टीम के भविष्य को लेकर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। युवा बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का मौका मिल रहा है और आने वाले वर्षों में उनसे बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।
संजू सैमसन की वापसी: टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की भी वापसी हुई है। उनके साथ ईशान किशन को भी विकेटकीपर विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। इससे भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी दो मजबूत विकल्प मौजूद हैं।
ऐसी है पूरी भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा***।
हार्दिक पांड्या टीम से बाहर; इस चयन में हार्दिक पांड्या का नाम नहीं है, जबकि टीम में शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंड विकल्प मौजूद हैं। इससे चयनकर्ताओं के मौजूदा टी20 संयोजन की दिशा भी स्पष्ट होती है
एशियन गेम्स से पहले अहम सीरीज: अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद एशियन गेम्स में टी20 मुकाबले होने हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों के संयोजन, युवा प्रतिभाओं और फिटनेस को परखने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
