November 4, 2026

Surrendered Naxalites’ Pending Benefits to Be Reviewed, Jharkhand Police Seeks District Reports. आत्मसमर्पित नक्सलियों के लंबित लाभ की होगी समीक्षा, पुलिस मुख्यालय ने जिलों से मांगी रिपोर्ट

xr:d:DAFkemvMKHs:4491,j:6195121048136296573,t:24022505

xr:d:DAFkemvMKHs:4491,j:6195121048136296573,t:24022505

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों के पुनर्वास और उन्हें मिलने वाले सरकारी लाभ-सुविधाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय ने नई प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने सभी संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों से आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाले लंबित लाभ और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं की अद्यतन जानकारी मांगी है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाले देय लाभ-सुविधाओं और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। बैठक से पहले जिलों से संबंधित मामलों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्ट में अब तक आत्मसमर्पित नक्सलियों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और अभी लंबित मामलों की स्थिति भी मांगी गई है। इसके अलावा उनके आधार कार्ड, बैंक खाते और वोटर कार्ड की प्रतियां उपलब्ध कराने तथा संबंधित सूची और दस्तावेजों का मिलान करने को कहा गया है।

यह प्रक्रिया पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं को लेकर लंबित मामलों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए की जा रही है। इससे पहले भी पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और उन्हें नीति के तहत मिलने वाले लाभ समय पर उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की जा चुकी है।

You may have missed