November 5, 2026

Abhilash Sahu’s Congress Return Put on Hold Again, AICC Seeks Disciplinary Report. अभिलाष साहू की कांग्रेस में वापसी पर फिर ब्रेक, AICC ने मांगी अनुशासनात्मक रिपोर्ट

Abhilash-Sahu-Congress

सर्च न्यूज: सच के साथ: कांग्रेस नेता अभिलाष साहू की पार्टी में वापसी के बाद एक बार फिर उनके संगठनात्मक दायित्वों को लेकर स्थिति बदल गई है। AICC ने फिलहाल उन्हें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नहीं देने का फैसला किया है। पार्टी की ओर से उनके मामले से जुड़ी अनुशासनात्मक जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड कांग्रेस प्रभारी और CWC के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र भेजकर अभिलाष साहू से संबंधित अनुशासनात्मक कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें उनके कथित वीडियो बनाने और उसे सार्वजनिक करने, अनुशासन समिति के सामने दिए गए जवाब तथा सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयानों से जुड़ी जानकारी शामिल करने को कहा गया है।

दरअसल, 14 सितंबर 2026 को अभिलाष साहू की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर बहाली की अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद AICC ने मामले की अनुशासनात्मक जांच रिपोर्ट की समीक्षा को जरूरी बताया। पार्टी ने उनके सार्वजनिक आचरण और कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से जुड़े तथ्यों को भी रिपोर्ट में शामिल करने को कहा है।

AICC के अनुसार, अनुशासन समिति की रिपोर्ट मिलने और उसकी समीक्षा के बाद ही अभिलाष साहू की संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। तब तक उपाध्यक्ष पद से जुड़े उनके संगठनात्मक दायित्व स्थगित रहेंगे।

You may have missed