IndiGo Service Charges Hike: IndiGo यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई सर्विस चार्ज बढ़े; अब ज्यादा देने होंगे पैसे
सर्च न्यूज: सच के साथ: IndiGo ने घरेलू उड़ानों में कई अतिरिक्त यात्री सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है। नए शुल्क के तहत शिशु के साथ यात्रा, अतिरिक्त सामान, अकेले यात्रा करने वाले नाबालिगों की सेवा, प्राथमिकता चेक-इन और बोर्डिंग तथा ट्रैवल सर्टिफिकेट जैसी सेवाओं के लिए यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा।
इसके अलावा अकेले यात्रा करने वाले नाबालिगों के लिए सेवा शुल्क ₹5,000 से बढ़कर ₹5,999 कर दिया गया है। प्राथमिकता चेक-इन और बोर्डिंग की फीस भी बढ़ाई गई है, जबकि ट्रैवल सर्टिफिकेट का शुल्क ₹200 से बढ़ाकर ₹300 किया गया है। ये शुल्क बेस टिकट किराए से अलग अतिरिक्त सेवाओं पर लागू होते हैं।
इस बदलाव का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो इन अतिरिक्त सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। खासकर छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों, अतिरिक्त सामान ले जाने वाले यात्रियों और अकेले यात्रा करने वाले नाबालिगों के टिकट खर्च में इन सेवाओं के कारण अतिरिक्त राशि जुड़ सकती है।
