Sudivya Sonu’s Ashes Immersed in Barakar River सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियां विसर्जितबराकर नदी में विसर्जित हुईं सुदिव्य सोनू की अस्थियां, भावुक हुआ परिवार —
सर्च न्यूज: सच के साथ:झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का सोमवार, 7 सितंबर 2026 को बराकर नदी में विसर्जन किया गया। उनके पुत्र श्रेयश ने विधि-विधान के साथ अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा।
इससे पहले गिरिडीह में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार गिरिडीह के हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में किया गया था।
अस्थि विसर्जन के दौरान परिवार और करीबियों की आंखें नम नजर आईं। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
