September 7, 2026

Electric Fence Turns Fatal for Wild Elephant. लातेहार में जंगली हाथी की मौतकरंट वाली बाड़ बनी हाथी की मौत की वजह! —

IMG-20260907-WA0004

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना झाबर पंचायत के कोमर गांव के कुसीटोला इलाके में रविवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हाथियों का झुंड लगातार गांव में पहुंचकर घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। करीब एक सप्ताह पहले हाथियों ने एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त करने के साथ वहां रखा अनाज भी खा लिया था। इसके बाद घर की सुरक्षा के लिए आसपास बिजली का तार लगाया गया था।

रविवार रात करीब 15–16 हाथियों का झुंड गांव की ओर आया। इसी दौरान एक हाथी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग के अनुसार, मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में मानव-हाथी संघर्ष और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

You may have missed