September 7, 2026

Visually Impaired Youth Create History in Ladakh, दृष्टिबाधित युवाओं ने लद्दाख की ऊंची चोटियों पर रचा इतिहास, तिरंगा फहराकर बढ़ाया देश का गौरव

IMG-20260907-WA0009

सर्च न्यूज: सच के साथ:पश्चिमी सिंहभूम। जिले के दो दृष्टिबाधित युवाओं शेखर और धीरोज ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के दम पर लद्दाख की दुर्गम पर्वतीय चोटियों पर पहुंचकर प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है। दोनों ने 25 अगस्त से शुरू हुए पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लिया और 31 अगस्त 2026 को अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।

अभियान के दौरान दोनों युवाओं को कठिन मौसम, ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण रास्तों का सामना करना पड़ा। धीरोज की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने 16,732 फीट की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप में डटे रहने का फैसला किया। वहीं शेखर ने अपनी चढ़ाई जारी रखते हुए 20 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाली जो-जोंगो चोटी तक पहुंचकर वहां तिरंगा फहराया।

दोनों युवाओं की यह सफलता केवल पर्वतारोहण तक सीमित नहीं है। उन्होंने ब्रेल, स्वतंत्र यात्रा, तकनीकी साधनों के इस्तेमाल, खेल और नेतृत्व क्षमता जैसे क्षेत्रों में भी मेहनत की है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि उचित प्रशिक्षण, सहयोग और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ शारीरिक चुनौतियों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

यह अभियान दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली ‘सबल’ संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया था। शेखर और धीरोज की उपलब्धि ने पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ पूरे समाज के लिए प्रेरणा का संदेश दिया है।

You may have missed