September 6, 2026

Students ended hunger strike in Jharkhand: झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह ने जूस पिलाकर खत्म कराया छात्रों का अनशन

Screenshot_20260818_120145_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। सरकार द्वारा छात्रों की मांगों को गंभीरता से स्वीकार किए जाने के बाद चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों मंत्रियों ने देर रात लगभग 4 घंटे तक बिना किसी सुरक्षा गार्ड के प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच समय बिताया, उनसे संवाद किया और अंततः जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।

आंदोलन की समाप्ति पर डॉ. इरफान अंसारी ने जननायक राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते डॉ. इरफान अंसारी ने छात्रों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आंदोलनकारी छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सभी का व्यापक मेडिकल चेकअप कराया गया। डॉक्टरों द्वारा उनकी स्वास्थ्य स्थिति का बुलेटिन जारी करने और चिकित्सीय रूप से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही बच्चों को डिस्चार्ज किया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “आप हमारे बच्चे हैं। आपकी मांगों को सरकार ने गंभीरता से मान लिया है। अब आंदोलन समाप्त कर अपनी पढ़ाई-लिखाई और भविष्य पर ध्यान दें। आपकी मेहनत और आपका उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने इस पूरे फैसले को धरातल पर उतारने के लिए राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और के. राजू की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में इस पूरे घटनाक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में उनकी भूमिका भी काफी अहम रही। उन्होंने मंत्रियों की बात पर विश्वास करने और शांतिपूर्ण तरीके से अनशन समाप्त करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को दिल से धन्यवाद दिया। अनशन समाप्त होने के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने भी सरकार और दोनों मंत्रियों के प्रति अपना आभार और धन्यवाद प्रकट किया है।