September 6, 2026

Ayushmaan Yojna:आयुष्मान योजना में मनमानी पर योगी सरकार की सख्ती, 61 अस्पताल सस्पेंड; 140 पर ₹8.53 करोड़ का जुर्माना

yogi-(2)-1778850066980

सर्च न्यूज: सच के साथ: आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले अस्पतालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 61 अस्पतालों को निलंबित किया गया है, जबकि 140 अस्पतालों पर कुल ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी लगाई गई है। सरकार की इस कार्रवाई का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजना का सही और पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करना है।अधिकारियों के स्तर पर अस्पतालों में योजना के तहत होने वाले इलाज और क्लेम से जुड़ी प्रक्रियाओं की निगरानी की जा रही है। जांच में सामने आई कमियों और अनियमितताओं के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान योजना के नाम पर किसी भी तरह की मनमानी, नियमों की अनदेखी या लाभार्थियों को परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।सरकार की इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों में भी सख्ती का संदेश गया है। आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज उपलब्ध कराने में अनावश्यक बाधा डालने या योजना की निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बा कही गई है। संबंधित विभागों को योजना की निगरानी और अस्पतालों की जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।योगी सरकार का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में योजना.के लाभार्थियों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। 61 अस्पतालों का निलंबन और 140 अस्पतालों पर करोड़ों रुपये की पेनाल्टी को इसी सख्त निगरानी नीति का हिस्सा माना जा रहा है।