September 4, 2026

Sona Devi University:सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर घाटशिला में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

IMG-20260815-WA0016

सोना देवी विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने किया झंडोत्तोलन कहा- हमें राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलना है।

सर्च न्यूज: सच के साथ: सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर घाटशिला में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कुलाधिपति श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता की कीमत उस देश के हर नागरिक को चुकानी पड़ती है। आजादी के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है। भारत सिर्फ एक देश नहीं है यह हमारी मातृभूमि है। उन्होंने देशभक्ति का मतलब बताते हुए कहा कि हमसभी को जिम्मेवार नागरिक बनना है। अपने कर्तव्यों का पालन अच्छे से करना है और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखना है। युवा वर्ग पर विकसित भारत बनाने की बड़ी जिम्मेवारी है। हमें राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलना है। इस विशेष अवसर पर कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने कहा कि लाखों कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिली है। तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद देश कई मामलों में आत्मनिर्भर बन चुका है। तकनीक के क्षेत्र में हमें अभी बहुत काम करना है। सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तकनीक के क्षेत्र में आगे बढे और बाजार की जरूरतों के अनुसार उत्पाद तैयार करें। सभी ईमानदारी से कार्य करें यही सच्ची देशभक्ति होगी।सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डाॅ नित नयना के कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए देश के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करें।इस अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर बीफार्म के विद्यार्थी संदीप सिंह देव ने कहा कि हमें देश के विकास के लिए संवैधानिक मूल्यों का पालन करना होगा। बीफार्म की छात्रा मौसमी महतो ने देशभक्ति गीत पर आधारित नृत्य किया। बीफार्म की छात्रा दीपा कुमारी ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को समानता स्वतंत्रता और शिक्षा का अधिकार गरिमामय वातावरण में मिलना चाहिए।बांग्ला विभाग की सहायक प्राध्यापक डाॅ प्रियंजना बनर्जी ने हिंदी में ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 30 जून को हूल दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागी हैं अंकित कुमार, संजना मुंडा, लक्ष्मी मुर्मू और सीमा महतो।80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी के प्रो राणा मजुमदार विशिष्ट अतिथि के रूप में सोना देवी विश्वविद्यालय में उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि अपने समाज में अपना योगदान देने का प्रयास करना है। सफलता का मतलब यही है कि समाज में हम क्या योगदान देते हैं।

You may have missed