September 5, 2026

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के फाइनल में बीआईटी मेसरा की जीत

IMG-20251211-WA0011

रांची : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा की टीम विंटर इज आवर्स ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) के ग्रैंड फिनाले में विजय हासिल की है. यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय और एआईसीटीई द्वारा आयोजित की गई थी. टीम का नेतृत्व कृष रस्तोगी ने किया, जबकि टीम में दक्ष क्वेरा, प्रत्याषा पलित, प्रशुन राज, अदनान आदिल और इशान सिंह शामिल थे. टीम को डॉ. आनंद प्रसाद सिन्हा और डॉ. विशाल एच. शाह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता के लिए टीम ने एक एआई-संचालित केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म विकसित किया, जिसका उद्देश्य पीएम-अजय योजना (जीआईए घटक), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत लाभार्थी पहचान और वित्तीय समावेशन जैसी महत्वपूर्ण चुनौती का समाधान प्रदान करना था. इस प्लेटफॉर्म में स्वचालित लाभार्थी पहचान एल्गोरिदम, दिव्यांगजन के लिए एआई-आधारित फॉर्म भरने की सुविधा, और वॉइस-कमांड आधारित वेबसाइट एक्सेस जैसी प्रमुख सुविधाएँ शामिल है. 36 घंटे तक चले इस राष्ट्रीय हैकाथॉन में तीन चरण थे, जिनमें प्रत्येक चरण में मेंटरशिप और जूरी मूल्यांकन शामिल था.

You may have missed