सिदगोड़ा:नो-एंट्री में चालान की जगह सब्जी विक्रेता के स्कैनर पर लिए ₹500, एसएसपी से शिकायत
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नो-एंट्री के दौरान वाहन प्रवेश करने पर नियमों के तहत आधिकारिक चालान काटने के बजाय, ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी द्वारा एक सब्जी विक्रेता के यूपीआई (UPI) स्कैनर का उपयोग करके अवैध रूप से पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है। इस डिजिटल वसूली को लेकर पीड़ित ने जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित अरुण कुमार ने मजबूरी में सब्जी विक्रेता के उस स्कैनर पर कुल ₹520 डिजिटल रूप से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सब्जी विक्रेता ने ₹20 अपना कमीशन काट लिया और बाकी के ₹500 नकद निकालकर सीधे मौके पर मौजूद सिपाही को सौंप दिए। पूरी रकम देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को जुर्माने की कोई भी वैध रसीद या दस्तावेज नहीं दिया। [
