Saraikela-Kharsawan:उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा चांडिल प्रखंड के चावलीबासा में चलाया गया विशेष कैंप (शिविर)
सर्च न्यूज: सच के साथ: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा चांडिल प्रखंड के चावलीबासा में एक विशेष लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को उनके घर के समीप ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुगम और सुलभ सुविधा प्रदान करना है।
