September 5, 2026

Saraikela: झारखंड: सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार

Screenshot_20260805_143027_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ:झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सुरक्षा बलों और जिला पुलिस के संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में 22 लाख रुपये के कुल इनामी तीन कट्टर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षा बलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो उर्फ शंकर (15 लाख रुपये का इनाम), स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार (5 लाख रुपये का इनाम) और उसकी पत्नी मीना (2 लाख रुपये का इनाम) के रूप में की गई है। सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर और चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में एक साथ पूरी गोपनीयता के साथ छापेमारी कर इन्हें दबोचा।इस सफल अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक एके-47 (AK-47) राइफल, एक पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस तथा संगठन की गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम अब इन नक्सलियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि उनके शेष नेटवर्क, हथियारों के अन्य ठिकानों और सहयोगियों के बारे में और सुराग जुटाए जा सकें।

You may have missed