September 4, 2026

साकची टिनशेड मार्केट में फल दुकानदार को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार हाथ जुड़वाकर मंगवाई माफी

Screenshot_20260718_155053_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित टीन शेड फल मंडी में शुक्रवार सुबह खुलेआम गुंडागर्दी और मारपीट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, धातकीडीह का रहने वाला आरोपी मोहम्मद फहीम फल मंडी में राकेश केसरी नाम के एक फल व्यवसायी की दुकान पर पहुंचा। वहां फल की कीमत पूछने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया और दुकान के फल सड़क पर फेंक दिए। उसने अपनी शर्ट उतारकर दबंगई दिखाते हुए दुकान के कर्मचारियों पर कातिलाना हमला कर दिया। आरोपी ने वहां काम करने वाले स्टाफ अरशद हुसैन को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा और बीच-बचाव करने आए आदिवासी जनजाति समाज के दूसरे कर्मचारी माधव चातर को भी लात-जूतों से बुरी तरह पीटा और घसीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें बाजार के अन्य लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते नजर आए।

घटना की शिकायत और वीडियो सामने आते ही जमशेदपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। साकची थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और आरोपी मोहम्मद फहीम को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन में अपराधियों के प्रति कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपी की सारी ‘गुंडई’ निकाल दी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फहीम की कमर में रस्सी बांधी और उसे उसी साकची बाजार के बीचो-बीच पैदल चलाकर ले गई, जहां उसने सरेआम उत्पाद मचाया था।बाजार के बीच ले जाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में आरोपी मोहम्मद फहीम ने पीड़ित फल विक्रेताओं और जनता के सामने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पुलिस द्वारा ऑन-द-स्पॉट की गई इस कड़ी कार्रवाई और आरोपी को सबक सिखाने के अनोखे अंदाज की स्थानीय दुकानदारों और आम जनता ने जमकर सराहना की है। फिलहाल, साकची थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत और वायरल वीडियो साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आगे की जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है

You may have missed