November 4, 2026

Ranchi:रांची में बड़ा हादसा: CRPF मुख्यालय तिरिल में जवान की मौत, अपनी ही AK47 से खुद को मारी गोली

file_000000003d008210bda3237490d30d1b

सर्च न्यूज: सच के साथ : झारखंड की राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरिल स्थित CRPF मुख्यालय में रविवार सुबह करीब 7:15 बजे वहां तैनात एक सीआरपीएफ हवलदार का शव उनके बैरक में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद अन्य साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पूरे सुरक्षा कैंप और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह मामला कथित तौर पर खुदकुशी का बताया जा रहा है।मृतक जवान की पहचान भुवनेश्वर पाल (उम्र लगभग 41 वर्ष) के रूप में की गई है, जो मूल रूप से पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत हैदरनगर थाना क्षेत्र के इमलियाटीकर गांव के रहने वाले थे। वह रांची के तिरिल स्थित कैंप में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे और रविवार की सुबह अपनी रूटीन ड्यूटी पर तैनात थे। शुरुआती छानबीन और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि जवान पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना की आधिकारिक सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मृतक जवान के साथी कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सटीक और स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा सके।

You may have missed