नंगे पांव 70 किमी का सफर‚ श्रद्धा में डूबे 100 शिवभक्त
Oplus_16908288
331 फीट का भव्य कांवर‚ वैशाली से मुजफ्फरपुर तक नंगे पांव निकले 100 शिवभक्त
इस कांवर यात्रा की विशेषता इसका विशाल आकार और भव्य सजावट है‚ जिसे देखने के लिए कांवर पथ पर स्थानीय लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। पूरे मार्ग पर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
कांवर का निर्माण महेश भगत के नेतृत्व और महेश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कांवर यात्रा का आयोजन ग्रामीण सहयोग से लगातार पांच वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष कांवर निर्माण पर लगभग 1.5 लाख रुपये का खर्च आया है‚ जिसमें गांव के लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग दिया।
हाजीपुर से यात्रा देखने आई एक महिला श्रद्धालु ने भावविभोर होकर कहा‚ “जीवन में पहली बार इतना विशाल और सुंदर कांवर देखा है‚ मन प्रसन्न हो गया।”भक्तों का यह जत्था बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेगा‚ जो उनकी आस्था और समर्पण का प्रतीक है। सावन माह में इस तरह की अनोखी यात्राएं बिहार की धार्मिक विरासत और लोक आस्था को जीवंत करती हैं।
