September 4, 2026

Pune: पुणे में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्राओं के मुद्दों पर होगा सीधा संवाद

Screenshot_20260822_133910_Google

सर्च न्यूज: सच के साथ: पुणे, 22 अगस्त 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से छात्राओं को समर्पित है, जिसमें शिक्षा, महिला सुरक्षा, समानता, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के अवसरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, खासकर छात्राओं को अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं सीधे सामने रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का आयोजन SSPMS कॉलेज ग्राउंड, आरटीओ चौक के पास किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक प्रस्तावित है। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है, जबकि पुलिस ने करीब 8,000 से 10,000 लोगों की भीड़ का अनुमान लगाया है।

छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा पर फोकस‘

छात्रों की गूंज’ के इस संस्करण में विशेष रूप से छात्राओं की आवाज और उनकी चुनौतियों को केंद्र में रखा गया है। शिक्षा तक समान पहुंच, महिलाओं की सुरक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में अवसर, रोजगार और करियर निर्माण जैसे विषयों पर संवाद होने की संभावना है। राहुल गांधी इससे पहले भी युवाओं और छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रमों के जरिए उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: पुणे पुलिस ने कार्यक्रम को अनुमति देते हुए आयोजकों के सामने 30 शर्तें रखी हैं। इनमें आपत्तिजनक पोस्टर, तस्वीर या बैनर नहीं लगाने और किसी भी धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचाने जैसी शर्तें शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी आयोजकों को भी दी गई है।

कार्यक्रम से पहले छात्र संगठनों में तनाव: राहुल गांधी के कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल परिसर में ABVP और NSUI से जुड़े सदस्यों के बीच झड़प की खबर सामने आई। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई

ऐसे में आज होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल छात्र मुद्दों के लिहाज से ही नहीं, बल्कि पुणे की छात्र राजनीति और राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्राओं की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ शिक्षा, समान अवसर और युवा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रख सकते हैं

You may have missed