Police solve the Sablok murder case: निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: 6 गिरफ्तार; दो पिस्टल, 7 कारतूस और लाल i10 बरामद, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर/चांडिल, 2 सितंबर 2026:चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित 10th माइल होटल में 24 अगस्त को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल निरवार सबलोक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त Hyundai i10 कार, दो देसी पिस्टल, सात जिंदा गोलियां और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया था, जिसने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
रांची से बरामद हुई घटना में प्रयुक्त कार: अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की Hyundai i10 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05-AN-5503) को रांची से बरामद किया। पुलिस ने इसके अलावा आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल बरामद की हैं। इनमें एक पिस्टल की मैगजीन में चार और दूसरी पिस्टल की मैगजीन में तीन जिंदा गोलियां मिलीं। इसके अलावा छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम: अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव, सुनील कुमार, रितेश सिंह, सुशील केराई, राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस,अंकित सिंह,पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं।
*अन्य आरोपियों की तलाश जारी: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना के कारण, साजिश में शामिल अन्य लोगों और गोलीकांड में उनकी भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया—तकनीकी साक्ष्य बने जांच की अहम कड़ी: पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुए। इनके साथ मानवीय सूचना को जोड़कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान की और उनकी गतिविधियों का पता लगाया। घटना के बाद प्रयुक्त वाहन को रांची से बरामद करना और आरोपियों के पास से दो पिस्टल तथा सात जिंदा कारतूस मिलना पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान और छापेमारी अभियान जारी है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
