November 5, 2026

PM Modi sets up high-level task force to reform NTA exams:NTA परीक्षाओं में सुधार के लिए PM मोदी ने बनाई हाई-लेवल टास्क फोर्स, कांग्रेस ने कहा – ‘छवि सुधारने की कोशिश’

IMG-20260727-WA0005

सर्च न्यूज सच के साथ:राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA की परीक्षाओं में हाल में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक के मामलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NTA के कामकाज में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है।

इस टास्क फोर्स को परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक रोकने के उपाय सुझाने और छात्रों का भरोसा दोबारा जीतने की जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि इस फैसले पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि यह टास्क फोर्स असल में “प्रधानमंत्री की दागदार छवि सुधारने की हाई-पावर्ड कोशिश” है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार मुद्दे की जड़ पर कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ दिखावा कर रही है।वहीं सरकार का कहना है कि इसका मकसद देशभर के लाखों छात्रों के लिए निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना