September 6, 2026

Jharkhand:झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता: 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, भारी मात्रा में हथियार होंगे जमा

Screenshot_20260728_152308_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली है। राज्य के 16 शीर्ष नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है और वे जल्द ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। यह कदम राज्य में शांति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के साथ 11 अत्याधुनिक हथियार और लगभग 1500 कारतूस भी पुलिस को सौंपे जाएंगे। इससे नक्सली संगठनों की ताकत कमजोर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

झारखंड पुलिस ने आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी गति देगा।पुलिस अधिकारियों ने इस उपलब्धि को सुरक्षा बलों की रणनीति, लगातार चलाए गए अभियानों और पुनर्वास नीति की सफलता का परिणाम बताया है। उनका कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि राज्य को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त बनाया जा सके।