Dhanbad:धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 25 से ज्यादा कोयला और आउटसोर्सिंग कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
सर्च न्यूज: सच के साथ:धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला और आउटसोर्सिंग कारोबार से जुड़े कई कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी अभियान चलाया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं, अवैध लेन-देन और कोयला कारोबार से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई। ईडी अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है।
