September 4, 2026

Phuket-Delhi Air India Flight:फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान में तेज़ टर्बुलेंस, 300 फीट तक नीचे गिरा विमान; 7 यात्री घायल

ANI-20260804081450

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली/फुकेत: एयर इंडिया की फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एक उड़ान के दौरान यात्रियों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब विमान अचानक भीषण टर्बुलेंस (हवा के तेज़ झटकों) की चपेट में आ गया। टर्बुलेंस के कारण विमान कुछ ही क्षणों में लगभग 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे विमान में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए

घटना में सात यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को विमान के सुरक्षित उतरने के बाद तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश यात्रियों को सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, जबकि सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।आपातकालीन विभाग के प्रमुख डॉ. उज्ज्वल वैद ने बताया कि टर्बुलेंस के कारण यात्रियों को अचानक तेज़ झटके लगे, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। मेडिकल टीम ने सभी घायलों का तुरंत उपचार शुरू कर दिया।एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और विमान चालक दल ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया।विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून और बदलते मौसम के दौरान टर्बुलेंस की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को उड़ान के दौरान सीट बेल्ट हमेशा बांधकर रखने की सलाह दी जाती है, ताकि अचानक आने वाले झटकों के दौरान चोट लगने की संभावना कम हो सके।

You may have missed