September 5, 2026

Jamshedpur:जमशेदपुर में नशा विरोधी कार्यकर्ता आफताब हत्याकांड का खुलासा: महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।

Screenshot_20260804_203958_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में मोहम्मद आफताब आलम की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो प्राथमिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा की

बस्ती स्थित रेलवे कंटेनर यार्ड के पास आफताब आलम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। आफताब इलाके में सक्रिय रूप से नशाखोरी और ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रहे थे। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल आफताब की कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया था

SSP) के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कैरेज कॉलोनी के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर मुख्य आरोपी मोहम्मद समद और कुलसुम बीबी को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर घटना से पहले रेकी के लिए इस्तेमाल की गई बिना नंबर की नीले और काले रंग की स्कूटी भी बरामद कर ली गई है, जबकि फरार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

You may have missed